फोटो - विजडम स्कूल में बच्चे की आंखों की जांच करते हुए। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। लॉयंस क्लब, गोहाना डायनामिक की ओर से शनिवार को विजडम पब्लिक स्कूल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 270 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 79 विद्यार्थियों में नेत्र विकार मिले। संगठन ने विद्यार्थियों को दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई। संगठन के अध्यक्ष दिनेश मलिक ने कहा कि संगठन ने 10 हजार बच्चों की आंखों की जांच करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए समय-समय पर स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर संदीप कालरा, दिनेश राजपाल, राजेश भाटिया, स्कूल एमडी राजबीर राठी, रेणु नासा आदि उपस्थित थे।