फोटो : सोनीपत के खरखौदा स्थित धर्मशाला में लगे शिविर में लोगों की आंखों की जांच करते चिकित्सक।
खरखौदा। लाला जय नारायण धर्मशाला में वीरवार को ठाकुर जी की रसोई और युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में नेत्र जांच के साथ स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजिशियन और न्यूरो थेरेपी की सेवाएं दी गईं। संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि 259 लोगों की आंखों की जांच की गई जिनमें से 23 को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया गया। इनका आपरेशन दिल्ली स्थित वेणु आई हास्पिटल में फ्री में कराया जाएगा। साथ ही आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था भी समिति करेगी। न्यूरो थेरेपी शिविर में 58 लोगों का उपचार किया गया। संवाद