कुंडली स्थित अग्रसेन धाम में महाभिषेक करते 251 परिवार। आयोजक
सोनीपत। श्री अग्रसेन धाम कुंडली में नरेला अग्रसमाज के 251 परिवारों ने माता महालक्ष्मी की पूजा एवं महा अभिषेक किया। गुरु तरूण-लखन के सहयोग से माता महालक्ष्मी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाअभिषेक किया व महिला भक्तों ने मां का श्रृंगार किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन की अगुवाई में धाम की परिक्रमा करते हुए मां को 81 फुट लंबी सूरत से मंगवाई हुई मोतियों से सजी विराट चुनरी, 21 फुट गजरा, ड्राई फ्रूट थाल, फल प्रसाद, सवामणी महाप्रसाद, खीर संपूर्ण भंडारा, चांदी के छतर, पान सुपारी, ध्वज व नारियल आदि अनेक प्रकार के भाव अर्पण किए गए। इसके साथ ही राधा रानी का संकीर्तन व धाम महिमा भजनों से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।