फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर से अलमारी में रखे 2.50 लाख रुपये चोरी

Thu, 15 Feb 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ज्ञान नगर स्थित घर से अलमारी में रखे 2.50 लाख रुपये चोरी हो गए। महिला ने अलमारी की जांच की तो नकदी गायब मिली। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। ज्ञान नगर निवासी सुरेश मलिक ने बताया कि पिछले दिनों उनके पति सतबीर सिंह मलिक की मौत हो गई थी। उन्होंने व जनवरी को बैंक से 10 लाख रुपये निकलवाए थे। इनमें से उसने 7.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। बाकी 2.50 लाख रुपये उन्होंने घर में अलमारी में रख दिए थे। बुधवार को अलमारी जांच की तो उसमें रखे नकदी गायब मिली। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। फिंगर प्रिंट टीम को भी बुलाया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जाएगी। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें