फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिकअप चालक से 25 हजार रुपये, मोबाइल लूटे

Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव नाहरा के पास पैरलल नहरों के बीच फ्लाईओवर के निकट पिकअप गाड़ी चालक को धारदार हथियार दिखाकर दो बदमाशों ने नकदी, मोबाइल, डेबिट कार्ड व अन्य कागजात लूट लिए। पीड़ित ने डेबिट कार्ड व कागजात वापस मांगे तो बदमाशों ने धक्क-मुक्की कर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। उसके बाद वह अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। पीड़ित चालक ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव खिजरपुर जाट माजरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी पिकअप गाड़ी को गांव रतनगढ़ स्थित अपेक्स फोम फैक्टरी में लगा रखा है। वह रविवार तड़के फैक्टरी से माल भरकर दिल्ली के पूठ गांव जा रहा था। जब वह पैरलल नहरों के बीच से गुजर रहा था तो गांव नाहरा फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो युवक आए और गाड़ी रोकने का इशारा किया। उन्होंने गाड़ी रोक दी। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि युवकों ने उनको नीचे उतरे के लिए कहा। जब वह नीचे उतरा तो युवकों ने धारदार हथियार दिखाकर उन्हें पकड़ लिया। युवकों ने उनका मोबाइल और पर्स देने के लिए कहा। उन्होंने दोनों चीज उन्हें दे दिया। उनके पर्स में 25 हजार रुपये, दो डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागजात थे। जब उन्होंने युवकों से उनके डेबिट कार्ड व अन्य कागजात देने को कहा तो उन्होंने धक्का-मुक्की की, जिससे वह सड़क पर गिर गया। आरोपी भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बोलेरो पिकअप चालक ने नकदी, मोबाइल, डेबिट कार्ड व कागजात लूट की शिकायत दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें