फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भतीजे की हत्या कर भागा 25 हजार का इनामी ताऊ गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :47: भतीजे की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआईए टीम के साथ और मामले की जानकारी देते
विज्ञापन
राई। गांव कुराड़ में भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी ताऊ को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार का इनाम था। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना कस्बे में छिपा हुआ था।
विज्ञापन


डीसीपी गौरव राजपुरोहित ने शनिवार देर शाम को राई स्थित आयुक्त कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जनकारी दी कि गांव कुराड़ निवासी सूरजभान ने 9 अप्रैल को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह 8 अप्रैल की रात करीब सवा दस बजे घर पर मौजूद था। इसी दौरान उन्हें पता लगा कि उनके पौत्र सचिन को गांव में साहद चौक पर गोली मार दी गई है। वह अपने बेटे चरण सिंह के साथ मौके पर पहुंचा और सचिन को मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफरकर दिया गया। रास्ते में सचिन ने उन्हें बताया था कि उसे गोली उसके ताऊ राजेश ने मारी है। राजेश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। तीन दिन बाद दिल्ली में सचिन की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी। मामले की जांच सीआईए-2 को दी गई थी। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

डीसीपी ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ ने अपनी टीम में शामिल एसआई राजबीर, एएसआई हरिओम, एचसी विक्रांत, नवीन, सुमित व चालक दलबीर के साथ सूचना के आधार पर आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। वह स्याना कस्बे में छिपकर रह रहा था। उसे छह दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसने जमीन के विवाद में भतीजे की हत्या की थी। उसके साथ एक अन्य साथी के होने की जानकारी मिली है। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


पैरोल पर आने के बाद से था भूमिगत

आरोपी वर्ष 2018 में रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर आने के बाद से भूमिगत था। वह 13 मामलों में नामजद है। जिसमें मुरथल थाना के हत्या के मामले समेत 15 मई, 2018 को रोहतक में दर्ज पैरोल जंपर एक्ट व आईएमटी रोहतक में 2 दिसंबर, 2020 को दर्ज हत्या की कोशिश के मामले में नामजद रहा है। राजेश को रोहतक में दोहरे हत्याकांड में वर्ष 2010 में आजीवन कारावास की सजा सुना रखी है।

इन मामलों में हो चुका पहले गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ मार्च 1996 में दिल्ली के अलीपुर थाना में लूट, सितंबर, 1996 में अलीपुर थाना में लूटपाट, अक्तूबर, 1996 में अलीपुर में ही लूट व हत्या की कोशिश, रोहतक शहर थाना में फरवरी, 2002 में मारपीट, सोनीपत सदर थाना में वर्ष 2003 में शस्त्र अधिनियम में पकड़़ा गया। वहीं वर्ष 2004 में दिल्ली के द्वारका थाना में स्नेचिंग, वर्ष 2004 में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, वर्ष 2008 में थाना शहर रोहतक में हत्या, फरवरी, 2010 में थाना शहर रोहतक में हत्या, दिल्ली के नांगलोई के रनहौला थाना में नवंबर, 2013 में हत्या के मुकदमे में पकड़ा गया।

फोटो :47: भतीजे की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआईए टीम के साथ और मामले की जानकारी देते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें