फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 24 ने करवाया नामांकन, आज अंतिम दिन

Thu, 12 Sep 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के राई विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कृष्णा गहलावत रिटर्निंग अधिकारी के पास अपना
विज्ञापन
सोनीपत। विधानसभा चुनाव के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान बुधवार को नामांकन करने वालों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

दिन भर में 24 नामांकन प्राप्त किए गए। इसमें राई व गोहाना विधानसभा से छह-छह, खरखौदा विधानसभा से पांच, गन्नौर से चार, बरोदा से दो और सोनीपत विधानसभा से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल करवाया।
नामांकन दाखिल करवाने वालों की संख्या बढ़कर 44 तक पहुंच गई है। वीरवार को नामांकन दाखिल करवाने का अंंतिम दिन रहेगा।
गन्नौर विधानसभा से बुधवार को भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र कौशिक व उनके कवरिंग के तौर पर रूमा शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल करवाया। जननायक जनता पार्टी से अनिल कुमार, कांग्रेस से कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर चाणक्य पंडित, निर्दलीय उम्मीदवार तकदीर व बृजेश रानी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

राई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णा गहलावत व उनके कवरिंग उम्मीदवार बलवान सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार सितेन्द्र, संदीप कुमार, प्रतीक व राजकुमार शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल करवाया।
खरखौदा विधानसभा से कांग्रेस से उम्मीदवार जयवीर सिंह व उनके कवरिंग उम्मीदवार दीपक लोहट, युग तुलसी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण, इनेलो से प्रीतम खोखर व उनके कवरिंग उम्मीदवार अरुण खोखर ने अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार धर्मबीर ने अपना नामांकन दाखिल करवाया। गोहाना विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार राजबीर सिंह दहिया, निर्मल दहिया, हर्ष छिक्कारा, मोनिका, अरुण कुमार व सन्नी ने अपना नामांकन दाखिल करवाया।
इसके साथ ही बरोदा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह सांगवान व उनकी कवरिंग उम्मीदवार नीतू ने अपना नामांकन दर्ज करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें