सोनीपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित आ रही शिकायत का 100 मिनट के अंदर निपटान किया जा रहा है। 16 अगस्त से अब तक 249 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। इसमें से 233 शिकायतों को रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने सही पाया और नियमानुसार कार्रवाई की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सी-विजिल एप पर ऑडियो, वीडियो के साथ-साथ फोटो को भी अपलोड करने की सुविधा है। इस पर कोई भी व्यक्ति, राजनीतिक दल आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दे सकता है। सभी अधिकारी इस सी-विजिल एप पर आने वाली चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखें हुए हैं।