फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल टावर से 22 बैटरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव पुगथला में लगे मोबाइल टावर से 22 बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। इंडस कंपनी में सुपरवाइजर संदीप ने गन्नौर थाने में प्राथमिकी में बताया कि कंपनी का मोबाइल टावर गांव पुगथला के खेतों में है। 11 जून को बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद टावर साइट डाउन हो गई। जांच के लिए पहुंचे तकनीशियन धर्मेंद्र ने देखा कि टावर परिसर में बने शेल्टर का ताला टूटा हुआ था। वहां लगी 600 एएच क्षमता वाली 22 बैटरियां गायब थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें