लॉन टेनिस में लिटल एंजल्स स्कूल की खिलाड़ी ने जीता स्वर्ण
सोनीपत। दिल्ली में 11 से 17 मार्च तक रोड टू विंबलडन लॉन टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जहां लिटल एंजल्स स्कूल की खिलाड़ी अंजलि राठी ने स्वर्ण पदक जीता। उसने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हैदराबाद की वैद्या राजु को 7-5, 6-0 के स्कोर से हराया। इस प्रतियोगिता में देशभर से टॉप-16 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस जीत के साथ ही अब अंजलि राठी जुलाई में लंदन में होने वाली जूनियर रोड टू विंबलडन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। स्कूल चेयरमैन आशीष आर्य, डॉ. नेहा आर्य व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने विजेता खिलाड़ी अंजलि राठी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।