हरियाणा सीनियर नेटबाल प्रतियोगिता 16 से
खरखौदा। नेटबाल कोच संसार दहिया ने बताया कि हरियाणा सीनियर नेटबाल प्रतियोगिता 16 व 17 मार्च को कन्या महाविद्यालय में आयोजित होगी। इसमें सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी। इसके बाद 36वीं सीनियर नेशनल प्रतियोगिता 23 से 26 मार्च तक बैंगलोर में होगी, इसके लिए लड़के व लड़कियों की दोनों टीमों का चयन प्रताप स्कूल में चल रहे सीनियर कैंप के समापन के बाद किया जाएगा।