फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्राओं को अब मिलेगा 17 हजार रुपये स्टाइफंड

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस छात्राओं को अब मिलेगा 17 हजार रुपये स्टाइपेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित राजकीय बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्राओं ने स्टाइपेंड राशि बढ़ाने की मांग को लेकर संघर्ष किया। इसके बाद 24 जुलाई को विभाग की तरफ से पत्र जारी किया गया और छात्राओं की मांग को मानते हुए 17 हजार रुपये स्टाइपेंड राशि बढ़ाने की पुष्टि कर दी गई। एमबीबीएस की छात्राओं को अभी तक 12 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाता था। छात्राएं जिसे बढ़ाकर 17 हजार 500 रुपये किए जाने की मांग कर रही थी। अप्रैल माह में छात्राओं ने सप्ताह भर धरना दिया, वहीं उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस मांग को देखते हुए ही स्टाइपेंड 17 हजार कर दिया गया है। इस बढ़े हुए स्टाइपेंड का लाभ खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के साथ ही नूंह के शहीद हसनखां राजकीय मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के महाराजा अग्रसेन पीजीआई में एमबीबीएस करने वालों को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें