अमर उजाला ब्यूरो
राई।
जैनपुर टिकौला में घर में लूटपाट करने घुसे बदमाशों ने परिवार के मुखिया राजबीर सैनी की लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी थी। सांसद रमेश कौशिक ने परिवार के राजबीर की पत्नी विमलेश को आर्थिक सहायता देते हुए दो लाख रुपये का चैक सौंपा। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण का कार्य कर रही और इस नीति का परिणाम है कि आज हर आमजन भाजपा के साथ जुड़ रहा है। इस दौरान मुरथल ब्लाक समिति के वाइस चैयरमैन पवन शर्मा, भाजपा नेता व राई हल्के की निगरानी कमेटी के चेयरमैन सुनील चौहान मौजूद रहे।