फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के चेयरमैन बने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बस स्टैंड में बुधवार को हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की गोहाना इकाई के कर्मचारियों ने बैठक की। इस मौके पर नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार को चेयरमैन व अनिल कुमार को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव संघ के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल यादव की मौजूदगी में हुआ। कार्यकारिणी में अमर सिंह को उपाध्यक्ष, दलबीर को सचिव, राजेंद्र को सह सचिव, पवन कुमार को खजांची और संजय बुटाना को सलाहकार चुना गया। प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर अजमेर, सतीश, रोहताश, बालकराम, सत्येंद्र कुमार व अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें