फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-पिता की मौत के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के ब्रह़म नगर में रहने वाला युवक माता-पिता की मौत के बाद इतना गमजदा हुआ कि वह भी बीमार रहने लगा और उसकी मौत हो गई। मूलरूप से बिहार फिलहाल ब्रह्म नगर निवासी गौरव (28) मेहनत मजदूरी करता था। करीब दो माह पहले उसकी मां की मौत हो गई। उसके कुछ दिनों बाद उसके पिता की भी मौत हो गई। मां-पिता की मौत होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसकी पत्नी ने बताया कि वह अक्सर सिर दर्द की शिकायत करता था। सुबह भी उसे दर्द हुआ और वह अचानक गिर गया। उसे अस्पताल में लेकर आया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें