सोनीपत। भारत विकास परिषद् की गोविंद शाखा की ओर से नागरिक अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए मुफ्त खाना देने की योजना के तहत 16 जुलाई से रसोई स्थापित की जाएगी। इसके तहत दोपहर के खाने के साथ ही इस योजना की शुरुआत हो जाएगी, इसके तहत हर रोज सरकारी अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात का खाना मुफ्त दिया जाएगा। वर्तमान में औसतन 150 मरीज हर रोज सरकारी अस्पताल में आते हैं। भाविप जिला अध्यक्ष वाईके त्यागी व गोविंद शाखाध्यक्ष संजय सिंगला ने बताया कि मरीजों को मुफ्त खाना देने की योजना का शुभारंभ डीसी केएम पांडुरंग व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन रविवार दोपहर एक बजे करेंगे।