फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी, डंडे, लाठी, बेसबाल बैट नहीं ले जा सकेंगे शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है और यहां से बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार में कांवड़ लेने के लिए जाते हैं। वह अपने साथ शस्त्र, हॉकी, लाठी, बेसबाल बैट लेकर जाते है। लेकिन अब इनमें से किसी भी चीज को शिव भक्त अपने साथ लेकर नहीं जा सकेंगे, क्योंकि उत्तराखंड पुलिस ने इसपर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इसके लिए उत्तराखंड के पड़ोसी राज्यों में भी वहां की पुलिस ने बोर्ड लगाए है और वहां की पुलिस बोर्ड लगाने के लिए सोनीपत भी पहुंची। इसमें साफ लिखा गया है कि कोई भी शिवभक्त अपने साथ शस्त्र, हाकी, डंडा, लाठी, बेसबाल बैट नहीं लेकर आएगा। इस तरह की चीज वहां लेकर आने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें