फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर स्थित शिव मंदिर पार्क में लगे जांच शिविर में बुजुर्ग को चश्मा वितरित
गन्नौर। लायंस क्लब गन्नौर गौरव की ओर से रविवार को रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर पार्क में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीन रेलन मौजूद रहे।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 213 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 37 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए हैं, जिनका डाॅ. श्राफ चैरिटी आई अस्पताल दिल्ली में निशुल्क कराया जाएगा। क्लब द्वारा ही रोगियों को अस्पताल लाने-ले जाने की व्यवस्था और ऑपरेशन के बाद दवाई व चश्मा भी मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा शिविर में 135 जरूरतमंद रोगियों को चश्मे व दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान क्लब अध्यक्ष भाना जग्या, हरीश वाधवा, अंकित मल्होत्रा, तरुण चुघ, चारु चांदना, नीरज अरोड़ा, नीरज जाग्या, प्रवेश मदान, रजत हांडा, नपा पार्षद अजय भी मौजूद रहे।