फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 21 हजार हनुमान चालीसा पाठ संपूर्ण

Mon, 08 Jan 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व कुंडली स्थित माता महालक्ष्मी श्री अग्रसेन धाम नवनिर्माण के उपलक्ष्य में हनुमान चालीसा के 21 हजार पाठ किए गए। भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक गोस्वामी सुशील महाराज, विवेक मुनि महाराज, आचार्य देवेंद्र महाराज, आचार्य रामचंद्र बोहरे शामिल हुए।
विज्ञापन

श्री अग्रसेन धाम के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पूरा देश राममय होकर लगातार भगवान श्रीराम और हनुमान के अनुष्ठान कर रहा है। यह सबके लिए सौभाग्य का पल है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या से आए पीले अक्षत वितरित करके निमंत्रण भी दिया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारी अतुल सिंघल के अनुसार आने वाली 22 जनवरी की प्रतीक्षा विश्व में फैले सनातन धर्मावलंबियों को है। उसी दिन हम एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे व प्रभु श्रीराम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह दीपावली पर्व से कम नहीं होगा। 22 जनवरी से ही कुंडली में मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
इस दौरान अनुष्ठान में शाखा टोली से संजय शर्मा, रोहतास शर्मा, आनंद कुमार, सतीश तुषीर, श्री अग्रसेन धाम कंट्रोल बोर्ड से अनिल गोयल, दीपक मंगला, जयशंकर गुप्ता, विनोद सिंगला, प्रमोद जिंदल, जगदीश गोयल,श्री भगवान गोयल, राहुल अग्रवाल, सुरेश जैन, राम मेहर गोयल, सुनील कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें