फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो का आधा कुनबा पहले ही जेल में बंद, अभय चौटाला व भूपेंद्र हुड्डा भी जल्द जाएंगे: राजकुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो का आधा कुनबा पहले ही जेल में बंद, अभय व हुड्डा भी जल्द जाएंगे : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि इनेलो का आधा कुनबा पहले ही जेल में बंद है, जिन्होंने प्रदेश में अपनी सरकार होते हुए खूब भ्रष्टाचार फैलाया था। वहीं अब इनेलो के अभय चौटाला भी जेल जाने वाले हैं। इसके अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर भी जमीनों के मामले में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया और उनको भी जल्द जेल जाने की बात कही गई। सांसद राजकुमार सैनी शनिवार को शादीपुर में एक जनसभा में पहुंचे थे। सांसद राजकुमार सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के 70 साल हो चुके हैं और इन 70 साल में 55 साल कांग्रेस ने देश में राज किया है। उसके बाद भी उसके बाद भी देश के लोगों को न खाना मिल रहा है और न कपड़े मिल रहे हैं, जिसके लिए पूरी तरह से कांग्रेस जिम्मेदार है। कहा कि कांग्रेस की पांचवीं पीढ़ी आ गई है, जिससे पता चलता है कि कांग्रेस में शामिल लोग एक ही परिवार के आगे नतमस्तक होने में लगे हैं। अशोक तंवर के प्रदेश में 10 लोकसभा सीट व 80 विधानसभा सीट जीतने के बयान पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि देश में कांग्रेस का सफाया हो चुका है, पहले उसे कांग्रेस संभाल नहीं पा रही है। ऐसे में इस तरह के दावे पूरी तरह से हवाई लगते हैं। सांसद ने कहा कि जातिवाद का जहर देश में कांग्रेस ने घोला है और यह जहर अब धीरे-धीरे साफ हो रहा है। इसके अलावा अगस्त में नई पार्टी बनाकर सर्वेक्षण कराने की बात कही और उसके आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें