राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग
के अध्यक्ष कल सोनीपत में
सोनीपत। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वालजी भाई 6 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर सोनीपत पहुंचेंगे। प्रात: 10 बजे वह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। इसके बाद 10:30 बजे वह मुरथल विश्वविद्यालय में वाल्मीकि जयंती मैमोरियल लेक्चर में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम व नगर पालिकाओं से संबंधित सफाई कर्मचारी वैलफेयर एसोसिएशन, यूनियन व कार्पोरेट संगठनों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों तथा एनजीओ के साथ मीटिंग करेंगे। उसके बाद 3:30 बजे लघु सचिवालय में डीसी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों से संबंधित वेलफेयर के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। ब्यूरो