फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट मामले में उद्घोषित अपराधी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सिविल लाइन पुलिस ने लूट के मामले में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पुगथला निवासी सबीर उर्फ सतबीर है। आरोपी को एएसआई कुलदीप ने काबू किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2009 में थाना सिविल लाइन में लूट का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी ने हथियार के बल पर नरेंद्र नगर स्थित मेडिकल स्टोर में लूटपाट की थी। पुलिस ने सबीर को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद भूमिगत हो गया। न्यायालय ने उसे वर्ष 2010 में फरार आरोपी घोषित किया था। अब उसके खिलाफ अदालत की अवमानना का एक अन्य मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें