सोनीपत। बीज मार्केट के पास मीट दुकानदारों द्वारा खुले में मीट फेंके जाने के विरोध में आसपास के दुकानदारों ने रोष जताया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उनका कहना है शहर में सैकड़ों मीट की अवैध दुकानें खुली हुई है। सरकार के निर्देश होने पर भी नगर निगम इन दुकानों को बंद करने में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। यहां के दुकानदारों बचे हुए मीट को सड़कों पर डाल रहे है। जिससे बीमारियों के बढ़ने की संभावना बढ़ रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार भीम मेहरा, हरनारायण, सतनारायण, लेखराज दुग्गल, सुमित, अमित, हवासिंह, अंगूरी, सुनेहरी, बाला, रामरती, रमेश ने बताया कि नगर निगम के मांग है कि शहर में खुली मीट की अवैध दुकानों को बंद किया जाए, अन्यथा वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेवारी निगम प्रशासन व सरकार की होगी।