गन्नौर। गांव पुरखास धीरान स्थित बीपीएल काॅलोनी से करीब दो हजार मीटर तार चोरी हो गया। इससे उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को एक लाख 63 हजार 700 रुपये का नुकसान हुआ है। यूएचबीवीएन उपमंडल कार्यालय कैलाना के क्षेत्र प्रभारी ने 22 जुलाई को एलटी लाइन का निरीक्षण किया तो 15 स्पेन से तार गायब मिले। अधिकारियों के अनुसार रात में तार चोरी होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली निगम अधिकारियों ने गन्नौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। संवाद