फोटो 36: सोनीपत के गोहाना में संकल्प पत्र वितरित करते भाजपा नेता कुलदीप कौशिक। स्रोत: भाजपा
गोहाना। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी आत्मनिर्भर हो भारत अभियान के तहत भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य कुलदीप कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ विष्णु नगर में लगभग परिवारों में 200 संकल्प पत्र वितरित किए। उन्होंने लोगों से विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया। पत्रक वितरण के साथ स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया देशी गुड़ भी लोगों में वितरित किया। इस दौरान संजय, रामकुमार, सुरेश, रामरती व सोना देवी उपस्थित रहे।