फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 200 लोगों ने कराई आंखों की जांच, 28 को मिला मोतियाबिंद

Wed, 05 Feb 2025 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में लगे शिविर में महिला के नेत्र जांच करते
विज्ञापन
सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को दी महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से नेत्र जांच शिविर लगाया गया। दिल्ली से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने 200 लोगों की आंखों की जांच की। इनमें से 28 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। टीम के साथ 10 लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेज दिया गया। 18 लोगों को 6 फरवरी को दिल्ली में नेत्र ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा। अन्य लोगों को दवाइयां व चश्मे वितरित किए गए। इससे पहले शिविर के दौरान लोगों की मधुमेह व रक्तचाप की जांच की गई। समिति के प्रधान टीकाराम मित्तल ने बताया कि संस्था की ओर से हर महीने के पहले मंगलवार को यह शिविर लगाया जाता है। संजय सिंगला ने बताया कि शिविर में 20 लोगों ने अपनी नेत्र जांच कराई। इस दौरान शिविर इंचार्ज प्रदीप गोयल, समिति के महासचिव ओडी गर्ग, दयाराम जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव गर्ग, लक्ष्य गोयल, आशु मंगला, विजय गोयल, अजय मलिक, साहिल मित्तल, अमन गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें