फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निगम क्षेत्र में 20 हजार और नप क्षेत्र में 3826 लोगों ने प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित कराई

Mon, 22 Jan 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले गृहकर दाताओं को अपनी प्रॉपर्टी डाटा की संतुष्टि करके स्वयं प्रमाणित करने पर छूट प्रदान की गई है। 29 फरवरी तक वर्ष 2023-24 के गृहकर पर 15 फीसदी छूट प्रदान की गई है। गृहकर जमा करने वाले अपनी प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं प्रमाणित नहीं करते है, तो उनकी प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि रह सकती है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 1.63 लाख प्राॅपर्टी है, जिसमें से 20 हजार प्रॉपर्टी मालिक एनडीसी पोर्टल पर संपत्ति को स्वयं प्रमाणित करने के बाद कर में छूट ले चुके हैं। सरकार ने 29 फरवरी तक स्वयं प्रमाणित करने का विकल्प चुनने वाले लोगों को संपत्ति कर में 15 फीसदी छूट देने का फैसला ले रखा है। गोहाना शहर में 12 फीसदी यानी 3826 प्रॉपर्टी आईडी ही स्वयं सत्यापित हो पाई है, क्षेत्र में 35 हजार संपत्ति आईडी है। नप की तरफ से वार्ड पार्षद की मदद से क्षेत्रवासियों की संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित किया जाएगा।
कार्यालय में हेल्प डेस्क लगाया
प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दूर करने के लिए नगर निगम व नगर परिषद कार्यालय में दो हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां पर उपभोक्ता अपनी प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करा सकते हैं। साथ ही कार्यालय में आने वाले हर उपभोक्ताओं को पहले प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करने के लिए कहा जाता है। ताकि उनकी प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं स्थापित करने के बाद लॉक किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित होने के बाद लॉक हो जाएगी। उसके बाद अन्य कोई प्रॉपर्टी आईडी के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। नगर निगम कार्यालय में स्थित नागरिक सुविधा केंद्र के काउंटर नंबर 3 व 7 पर जाकर अपनी प्रॉपर्टी स्व-प्रमाणित निशुल्क करवा सकते हैं।
विज्ञापन



वर्जन
प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि को ठीक करवाने के बाद पोर्टल पर स्वयं प्रमाणित करने के लिए प्रॉपर्टी मालिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए 29 फरवरी तक गृहकर पर 15 फीसदी अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद



वर्जन
निगम क्षेत्र में 20 हजार प्राॅपर्टी मालिकों ने अपनी प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित की है। गृहकर दाता को अपनी प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने में कोई परेशानी आ रही है तो वह कार्यालय में आकर त्रुटियां ठीक करा सकते हैं।
विज्ञापन

विश्राम मीणा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें