फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खिड़की का ग्रिल तोड़कर 20 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप चोरी

Fri, 26 Apr 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांधी चौक स्थित कंसल्टेंसी सर्विसेज के कार्यालय की खिडकी की ग्रिल तोड़कर चोर 20 मोबाइल फोन व पांच लैपटॉप चोरी कर ले गए। सेक्टर-14 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संजीत ने पुलिस को बताया कि वह गांधी चौक पर लक्ष्मी कंसल्टेंसी सर्विसेज के नाम से कार्यालय चलाते हैं। वह नौकरी दिलवाने का काम करते हैं। उनके कार्यालय में प्रथम व दूसरे फ्लोर पर मोबाइल फोन व लैपटॉप रखे थे। 20 मोबाइल स्टाफ सदस्य इस्तेमाल करते थे और कार्यालय में पांच लैपटॉप थे। उनके कार्यालय की खिडक़ी की ग्रिल तोड़कर चोर मोबाइल व लैपटॉप चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें