फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अभियान चलाकर सरकारी जमीन पर बनाए गए 20 अवैध कमरे तोड़े

Tue, 12 Aug 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- सोनीपत के गांव बढ़मलिक में सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने के बाद मौके पर पड़ा मलबा, मौजूद - फोटो : सीतापुर में बाढ़ के पानी से गुजरते ग्रामीण।
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बढ़मलिक में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी), राई की टीम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने सरकारी जमीन पर बनाए गए 20 कमरों को तोड़ दिया। आरोप है कि सरकारी जमीन पर कमरे बनाकर पिछले डेढ़ साल से किराया वसूला जा रहा था। एजीएम वीरेंद्र कादियान, एजीएम रोहित देशवाल, रोबिन भाटला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से 20 कमरों को तोड़ दिया। एजीएम रोहित देशवाल ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले उक्त जमीन पर कब्जा किया गया था। एचएसआईआईडीसी, राई की गांव बढ़मलिक स्थित सेक्टर-38 में जमीन है। जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें