फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएस महिला विवि के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 20 छात्राओं ने लिया हिस्सा

Wed, 12 Jun 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खानपुर कलां में बीपीएस महिला विवि में कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेती छात्राएं।
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग में मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें हाईवे इंडस्ट्रीज के ब्रांड मन्नत ग्रुप ऑफ होटल ने इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भ्रमण किया। इस ड्राइव में विभाग की स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की 20 छात्राओं ने भाग लिया। मन्नत ग्रुप ऑफ होटल के अधिकारियों जतिन तोमर, जितेश मलिक एवं प्रवीण गुप्ता ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा प्री-प्लेसमेंट टॉक एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया। शॉर्टलिस्ट की गई छात्राओं को आगामी प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इस अवसर पर विभाग के टीपीओ डॉ. दिनेश, प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार, शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें