फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: समारोह के लिए भेजीं 20 बसें, यात्री परेशान

Tue, 14 Feb 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय में आयोजित सूर्य नमस्कार के समापन समारोह में रोडवेज की 20 बसें भेजी गई हैं। दो दिन के लिए रोडवेज बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने ये यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जमा रही। बस नहीं मिलने से यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ा।
विज्ञापन

गोहाना बस अड्डे में मौजूदा समय में 38 बसें हैं। 20 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से महज 18 बसे ही सड़कों पर उतारी जा सकीं। ऐसे में गोहाना-पानीपत, गोहाना-रोहतक, गोहाना से महम, गोहाना से सोनीपत, गोहाना से खरखौदा, गोहाना से जींद, गोहाना से सफीदों व सोनीपत से खानपुर कलां रूट पर यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के बाहर भी छुट्टी के बाद छात्राएं लंबे समय तक बस का इंतजार करती रहीं।
राज्यस्तरीय सूर्य नमस्कार के समापन समारोह के लिए रोडवेज की 20 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई हैं। जिस कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को भी यही व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अन्य बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। -शेर सिंह, डीआई, बस अड्डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें