फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के ऑपरेटर के खाते से निकाले 2.80 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव घड़वाल के रहने वाले सिंचाई विभाग के ऑपरेटर के खाते से 2.80 लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक जाकर पासबुक पूरी करवाई तो पीड़ित को धोखाधड़ी का पता लगा। उनके खाते से 22 जून के बाद कई बार रुपये निकाले गए हैं। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव घड़वाल निवासी बलवान ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में ऑपरेटर है और उसकी ड्यूटी गांव में ही लगी है। उन्होंने गांव स्थित बैंक की शाखा में खाता खुलवा रखा है। वह 3 सितंबर को अपनी पासबुक में एंट्री कराने शाखा में गए थे। तब पता चला कि उसके खाते से 2.80 लाख रुपये निकाले गए हैं। 22 जून को एक बार 40 हजार और दूसरी बार 50 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में रुपये निकाले गए। उसके खाते में एक बार किसी ने 12 हजार रुपये जमा करवाए हैं। बलवान का कहना है कि खाते से रुपये निकलने के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज भी नहीं आया। पुलिस ने उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें