फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 199 लोगों ने कराए पेंशन दस्तावेज सत्यापित, अंतिम मौका 3 फरवरी को

Sat, 01 Feb 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से पेंशनधारकों की सुविधा के लिए पेंशन सत्यापन किया जा रहा है। शुक्रवार को पुरानी तहसील स्थित सामुदायिक भवन में लगाए गए शिविर के दौरान कम संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान 160 पेंशनधारकाें ने आकर अपनी पेंशन संबंधित दस्तावेज की जांच कराई। अब तक निगम प्रशासन की ओर से 21200 लोगों के पेंशन दस्तावेज सत्यापित किए जा चुके हैं। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि पेंशनधारकों की सुविधा को देखते हुए 3 फरवरी को गोहाना राेड स्थित छोटूराम धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा। शिविर के दौरान पेंशनधारकों के मूल दस्तावेज की जांच की जा रही है। इन शिविरों में किसी भी वार्ड का पेंशनधारक पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें