खरखौदा। लाला जय नारायण धर्मशाला में वीरवार को ठाकुरजी की रसोई व युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि 192 लोगों ने निशुल्क नेत्र जांच कराई। 26 लोगों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। उनके ऑपरेशन दिल्ली में दिए जाएंगे। राजू कोच की ओर से न्यूरो थैरेपी कैंप में 25 लोगों का उपचार किया गया। संवाद