फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी के पास ग्रिल लगाने का काम रूकवाया, किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
निर्माणाधीन केजीपी एक्सप्रेस वे में कनेक्टिंग रोड का मुद्दा गरमाता जा रहा है। किसानों के खेतों की ओर जाने वाले मार्ग को ग्रिल लगाकर रोका जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को भारतीय किसान मोर्चा के सदस्यों ने केजीपी पर एनएचएआई द्वारा किए जा रहे ग्रिल लगाने के काम को रुकवा दिया। साथ ही उन्होंने एनएचएआई की एक कंपनी के दफ्तर में जाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जब तक एनएचएआई खेतों की तरफ जाने के लिए संपर्क मार्ग नहीं बनाती है, तब तक ग्रिल लगाने का काम नहीं होगा। इस स्थिति को देखते हुए आज शाम डीसी केएम ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल को बैठक के लिए बुलाया है और जल्द ही इस समस्या का समाधान करने की बात सामने आई है। किसानों का कहना है कि अगर खेतों के रास्तों को बंद किया गया तो किसान इसे स्वीकार नहीं करेंगे और खेतों के रास्ते खुद ही बना लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें