सोनीपत। डीसी केएम पांडुरंग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों के अवशेष न जलाएं। ऐसा करने पर एनजीटी एवं कृषि विभाग के नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फसलों के अवशेष जलाने वालों को काबू करने के लिए जिले में टीमों का गठन किया गया है। डीसी ने गठित टीमों को निर्देश दिया कि फसलों के अवशेष जलाने वाले किसानों की रिपोर्ट क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपेंगे। गठित टीमों के अधिकारी रिपोर्ट तैयार करने के लिए ग्राम सचिवों व पटवारियों की मदद लें। इसके बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराएं और नियमानुसार जुर्माना भी लगाएं। इस संबंध में एडीसी आमना तस्नीम को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।