फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिजरपुर जटमाजरा में लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खिजरपुर जट माजरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वच्छता से स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र में पौधरोपण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिलबाग दहिया ने लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाले रोगों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर सरपंच रामनिवास शर्मा, पंचायतीराज के जेई लक्ष्मीनारायण शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन की खंड संयोजक मंजू रानी, अध्यापिका मुन्नी देवी, एएनएम सुनिता, अनिता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें