सोनीपत। शहर के एटलस रोड पर बाइक सवार युवकों ने पहले एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और फिर उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। बाद में लोगों की भीड़ जमा होने व पुलिस आने के बाद युवकों ने माफी मांगनी पड़ी। यशपाल ने बताया कि वह एटलस रोड से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उसे पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। उसके गिरने के बाद युवकों ने उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। उसने विरोध जताया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस पर लोगों ने जब उन्हें गलती के बारे में बताया तो भागने लगे। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर युवक माफी मांगने लगे। जिस पर पुलिस ने कहा कि जिसे टक्कर मारी उसी से माफी मांग। इस पर उन्होंने पैरों में गिरकर माफी मांगी। बाद में पुलिस उन्हें थाने में ले गई।