सोनीपत। अग्रसैन चौक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन का धरना वीरवार को 9वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान गुरुग्राम की आंगनबाड़ी वर्कर्स ने धरने का समर्थन दिया। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेशाध्यक्ष आरके नागर व जिला सचिव पुष्कर नागर ने धरनारत वर्कर्स सहित मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन किया। साथ ही यह भी कहा कि 18 जून को सेक्टर-15 स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता गुरुग्राम से प्रधान धनपति ने की। वहीं, संचालन सचिव जग प्रवेश ने किया। इस अवसर पर गीता, शीला, ममता, कविता, सुशीला, बिमला, नीलम, कौशल्या, सुनीता, ईश्वर सिंह राठी, बलवान सिंह व रामकरण भी मौजूद रहे।