खरखौदा। शहर के वार्ड-7 निवासी भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र जांगड़ा ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी दिवस के रूप में प्रतिवर्ष गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग करने का संकल्प लिया है। इसके तहत उन्होंने रोहतक के मुंगाण गांव में एक गरीब परिवार की लड़की की शादी में बेड, सोफा सेट, सेंटर टेबल व गद्दे दान स्वरूप दिए। इस मौके पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।