गोहाना। गोहाना हलका की खस्ताहाल 19 सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम करवाया जाएगा। इसके लिए विधायक जगबीर मलिक ने 24 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सड़कों के पुनर्निर्माण के बाद ग्रामीणों को दिक्कत नहीं होगी।
विधायक जगबीर मलिक ने बताया कि क्षेत्रवासी खस्ताहाल हो चुकी सड़कों की शिकायत लेकर लगातार पहुंच रहे थे। क्षेत्रवासियों की मांग पर 24 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। इससे 19 सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण का काम किया जाएगा। जिससे हलके के 22 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। यह 19 सड़कें एक को दूसरे गांव को जोड़ती हैं।
इन सड़कों की सुधरेगी दशा
बादशाहपुर माच्छरी की सड़क, जुआं से बोहला तक की सड़क, सलारपुर माजरा की सड़क, गढी हकीकत की सड़क, डेरा पुरबियन की सड़क, बागडू की सड़क, रत्नगढ़ से डेरा पुरबियन तक की सड़क, करेवड़ी से चिटाना तक की सड़क, जौली से दोदवा तक की सड़क, तिहाड़ मलिक से मोहाना तक की सड़क, ट्राली से नैना तैतारपुर तक की सड़क, मोहाना से गुहणा तक की सड़क, रोलत लतीफपुर से दुभेटा तक की सड़क, बड़वासनी से बागड़ू तक की सड़क, बोहला से सलीमसर माजरा तक की सड़क, सलारपुर माजरा से नैना तैतारपुर तक की सड़क, बोहला से रोलद लतीरपुर तक की सड़क, जींद रोड बाईपास से बरोदा तक की सड़क, जुआं से मोहाना तक की सड़क।
फोटो 42- गोहाना में बादशाहपुर माच्छरी गांव की सड़क निर्माण के लिए खुदाई करता बुलडोजर। संवाद