गोहाना स्टेशन पर रुकनी शुरू हुई गरीब रथ
गोहाना। अजमेर से चंडीगढ़ जाने वाली गरीब रथ गोहाना रेलवे स्टेशन पर रुकनी शुरू हो गई। रविवार सुबह सवा तीन बजे गरीब रथ का ठहराव हुआ। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर जनसभा करते हुए सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि महम रोड फाटक पर आरओबी को मंजूरी मिल गई है, जिसका जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। लोगों ने उनसे हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का गोहाना ठहराव कराने की मांग की, जिसको उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सांसद गंगाना, बिचपड़ी, महमूदपुर, मांतड, अहमदपुर माजरा आदि गांव में पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मबीर नांदल, नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी, बलराम कौशिक, गुलशन विरमानी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, इंद्रजीत विरमानी, बलजीत मलिक, मीना नरवाल, रामफल चिड़ाना, देवेंद्र सरपंच गंगाना, रमेश कुमार, बलबीर शर्मा, धर्मदत्त शर्मा, राममेहर पानू, बलविंद्र पंच, रामफल, रेलवे अधिकारी एसएम शर्मा, नवीन कुमार, बीडीपीओ मनोज कौशल, एसडीओ कुलबीर फौगाट आदि उपस्थित रहे।