फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हरिराम दीक्षित आज से शुरू करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में हरिराम दीक्षित आज से शुरू करेंगे आमरण अनशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिराम दीक्षित सोमवार को पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू करेंगे। वह हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद ईबीपीजी में शामिल चार जातियों का परिणाम घोषित नहीं किए जाने से नाराज हैं। हरिराम दीक्षित ने कहा कि 9 अप्रैल को हुई जेई की परीक्षा में ब्राह्मण समाज से जुड़ा विवादास्पद सवाल पूछा गया था। उस पर ब्राह्मणों की नाराजगी बढ़ने से एचपीएससी के चेयरमैन भारतभूषण भारती को सस्पेंड कर दिया गया था। उनकी जगह आईएएस अधिकारी दीप्ति उमाशंकर को एचपीएससी की चेयरपर्सन का कार्यभार सौंपा गया। लेकिन ईबीपीजी जिसमें ब्राह्मण, पंजाबी, बनिया व राजपूत की शामिल हैं, उसका परिणाम घोषित करने में देरी की गई। जिसके बाद मई में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने परिणाम की घोषणा के लिए 2 महीने का समय दिया था। एचपीएससी ने वादा किया था कि 15 जुलाई तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। हरिराम दीक्षित ने कहा कि जब तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आमरण करेंगे। इस दौरान कुलदीप कौशिक के अलावा समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें