रिटायर्ड पुलिस कर्मी के खाते से उड़ाए 3.33 लाख, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
नाहरी गांव के रहने वाले दलेल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके मोबाइल पर 29 अप्रैल 2017 को फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए खाता बंद करने की बात कहकर एटीएम कार्ड का नंबर व पासवर्ड पूछ लिया। उसके बाद मोबाइल पर पांच बार खाते से पैसे कटने के मेसेज आए। उसने हलालपुर में बैंक शाखा में जाकर अपने खाते की जानकारी की तो खाते से 3 लाख 33 हजार 758 रुपये की नकदी गायब मिली। उसके खाते से उसने मामले की शिकायत पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बारौटा चौकी इंचार्ज रामतीर्थ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।