सोनीपत। स्पेशल स्टाफ ने मोबाइल फोन लूटने के मामले में आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दीपक, देवडू निवासी रितेश व चावला कॉलोनी निवासी अजय उर्फ अज्जू है। आरोपियों के खिलाफ 12 अगस्त को गांव बीधल निवासी मोनिका ने शिकायत दी थी कि तीन युवकों ने मुरथल रोड पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में एएसआई संदीप, अशोक व मुख्य सिपाही मनोज की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुरथल रोड से तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छीने गए मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।