27 से 29 जून तक चलेगी स्टेट सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता
सोनीपत। जिला फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव नरेश कुमार मलिक ने बताया कि 27 जून को तीन दिवसीय स्टेट सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 15 के डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। जहां 22 जिलो की टीमे भाग लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी सुरेंद्र पंवार व समापन सीएम के मीडिया सलाहाकार राजीव जैन करेंगे। प्रतियोगिता में हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल, महासचिव ललित चौधरी व कोषाध्यक्ष विशिष्ठ अतिथि रहेंगे।