गन्नौर के स्कूलों में मनाया शिक्षक दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। शहर के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। जीटी रोड स्थित प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल की शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रबंधक डॉ. संजय जैन व अमित बत्रा ने सभी शिक्षकों को बधाई दी। वहीं घसौली स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल छात्रों ने निदेशक डा. मनोज, चेयरमैन मनीष त्यागी, मुख्याध्यापिका गोल्डी चोपड़ा व शिक्षकों के चरण पखार कर उन्हें सम्मान दिया। कार्यक्रम में बीईईओ विद्योत्मा देवी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर के प्राचार्य खेमकरण शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उधर मार्डन कान्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। स्कूल कीे मुख्याध्यापिका किरण जून व प्रशासनिक अधिकारी राजीव मिश्रा ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
-