खरखौदा। गांव बिधलान में चोरों ने पेंशन वितरण कंपनी में एजेंट के घर सेंध लगाकर साढ़े 4 लाख रुपये की नकदी उड़ा ली। सुबह परिवार के सदस्यों का चोरी का पता लगा। जिस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बिधलान निवासी जीतराम पेंशन वितरण का काम करता है। वह आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर पेंशन वितरण करने वाली फिनो कंपनी का एजेंट है। जीतराम कंपनी से दो दिन पहले तीन गांवों में पेंशन वितरण करने के लिए सात लाख रुपये लेकर आया था। जिसमें से उसने थरिया व झरोठी गांव में पेंशन बांट दी थी। बाद में वह बाकी बची साढ़े 4 लाख रुपये की रकम घर लेकर आ गया था। जीतराम रात को घर के आंगन में सो गया और अन्य सदस्य अंदर सो रहे थे। जब वह सुबह उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। नकदी का बैग भी नीचे पड़ा है। उसमें से नकदी गायब थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।