सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जीआरपी टीम की तरफ से सोनीपत रेलवे स्टेशन पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजकुमार ने किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में आने वाले यात्रियों के सामानों को चेक किया गया। साथ ही सोनीपत स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों में सवार यात्रियों के सामानों को चैक किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर मौजूद यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने को कहा। साथ ही किसी भी संदेहास्पद वस्तु या फिर व्यक्ति के बारे में राजकीय रेलवे पुलिस कर्मी को सूचना देने का आह्वान किया गया।