नरेला। गुरू गोरखनाथ प्रकाटोत्सव के मौके पर 12 जुलाई को गांव भोरगढ के भूमिया मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान द्वितीय टैलेंट ऑफ इंडिया सम्मान समारोह भी होगा। जिसमें 12वीं कक्षा में पहले स्थान पर रहे छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। भानू योगी ने बताया कि सुबह 8 बजे हवन होगा। सुबह 10 बजे सम्मान समारोह और दोपहर एक बजे भंडारे व कीर्तन का आयोजन होगा।